लखनऊ

UP News: शादीशुदा मामा की वजह से चली गई नाबालिग भांजी की जान, परिजनों ने चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 05:24 PM IST

Crime News: यूपी के बदायूं से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। रिश्ते में मामा-भांजी लगने वाले प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे नाबालिग भांजी की मौत हो गई। वहीं, मामा का अस्पताल में चल रहा है।

Image

UP News: शादीशुदा मामा की वजह से चली गई नाबालिग भांजी की जान, परिजनों ने चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार

Crime News: यूपी के बदायूं से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। बाताया जा रहा है कि रिश्ते में मामा-भांजी लगने वाले प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे नाबालिग भांजी की मौत हो गई। वहीं, मामा का अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामा शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। हालांकि लड़की की मां ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।

माम पहले से था शादीशुदा

दरअसल, परिवार वाले ने वजीरगंज से आकर शहर के एक मोहल्ले में किराये पर मकान लिया था। बताया जा रहा है कि प्रमी युगल दूर के रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। वहीं, 28 वर्षीय युवक यहां पहले से रहता था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। रविवार 1 अक्टूबर को वह नाबालिग के घर गया और कथित तौर पर जहर खा लिया। साथ ही उसने नाबालिग को भी खिला दिया।

पुलिस को नहीं दी गई सूचना

हालात बिड़ने पर दोनों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं, नाबालिग की इलाज के दौरान 02 अक्टूबर को मौत हो गई। जबकि युवक का अभी भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लड़की की पोस्टमार्टम की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

चुपके से कर दिया लड़की का अंतिम संस्कार

वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली है कि अस्पताल में नाबालिग की मौत हो गई है। उसके परिजनों ने उसका चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article