लखनऊ

Hardoi Mobile Blast: 'हेलो' बोलते ही मोबाइल हुआ ब्लास्ट, हादसे में दो लोग घायल

Hardoi Mobile Blast: यूपी के हरदोई में मोबाइल पर कॉल रिसीव करते ही ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

'हेलो' बोलते ही मोबाइल हुआ ब्लास्ट

Hardoi Mobile Blast: वर्तमान समय में मोबाइल फोन बहुत महत्वपूर्ण बन चुके हैं। बिना मोबाइल फोन के कोई नहीं है। बच्चों से बड़ों तक सबसे हाथ में मोबाइल फोन है। क्योंकि मोबाइल फोन से न केवल आप अपने परिजनों और दोस्तों के करीब हैं, बल्कि इससे लोगों के कई कार्य आसान भी हो गए हैं। लेकिन मोबाइल लोगों के खतरा भी बनता जा रहा है। क्योंकि मोबाइल ब्लास्ट होने की घटनाएं भी सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई से भी सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को कॉल रिसीव करना बहुत महंगा पड़ गया। क्योंकि कॉल रिसीव करते ही उसमें ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल ब्लास्ट होने से दो लोग घायल

जानकारी के अनुसार, यह मामला हरदोई के बावन रोड पर पॉलिटेक्निक के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि रामकिशोर और अजीत नाम के दो युवक बाइक पर सवार होकर नुमाइश घूमने आए थे। उसी दौरान पॉलिटेक्निक के पास रामकिशोर के फोन की घंटी बजी। जैसे ही उन्होंने मोबाइल निकाला और फोन रिसीव करके हैलो बोला वैसे ही तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से बाइक पर सवार रामकिशोर और अजीत गिर गए। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए मोबाइल के अचानक ब्लास्ट होने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article