लखनऊ

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद लखनऊ से मुंबई का सफर होगा कठिन, ये है बड़ी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:12 PM IST

Indian Railways: होली के बाद ट्रेनों में सफर करना कठिन हो जाएगा। लखनऊ से मुंबई रूट पर होली के बाद वेटिंग वाले टिकट मिल रहे हैं। हालांकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें खाली हैं। होली के बाद वापसी के लिए 10, 11 और 12 मार्च को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में कुछ ही वेटिंग चल रही है।

Image

लखनऊ से मुंबई का सफर होगा कठिन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली के बाद ट्रेनों में मुंबई का सफर होगा कठिन
  • मुंबई रूट पर होली के बाद वेटिंग वाले टिकट मिल रहे
  • दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें खाली


Indian Railways: होली का पर्व मनाने के लिए घर आने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। होली के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मुंबई की वापसी के लिए लोगों को वेटिंग वाले टिकट ही मिल रहे हैं। हालांकि दिल्ली रूट की ट्रेनों में अभी सैकड़ों सीटें खाली ही हैं। हालांकि वापसी के लिए बुकिंग तेज हो गई है। खाली सीटें अगले एक हफ्ते में फुल होने के आसार हैं। मुंबई रूट की वेटिंग 80 तक पहुंच गई है। वहीं दिल्ली रूट पर 1100 तक सीटें खाली हैं। आपको बता दें कि होली आठ मार्च को है। ऐसे में छह मार्च से ही दिल्ली और मुंबई में रहने वाले लखनऊ के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

होली के बाद वापसी के लिए 10, 11 और 12 मार्च को लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में कुछ ही वेटिंग चल रही है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में इन्हीं तारीखों पर वेटिंग कम है, कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर एवं अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में कुछ ही वेटिंग चल रही है।

दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटें खाली

आपको बता दें कि इन गाड़ियों की एसी बोगियों में आरएसी चल रही है। सीटें कन्फर्म होने की उम्मीदें ज्यादा हैं। हालांकि, रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, लेकिन उनकी घोषणा अभी नहीं की गई है। इसके अलाव, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में काफी सीटें खाली हैं। 10, 11 और 12 फरवरी को दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में सीटें खाली हैं। हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में भी सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में भी सीटें खाली हैं। एसी एक्सप्रेस में और लखनऊ मेल की एसी बोगी में सीटें खाली हैं। जबकि इस ट्रेन की स्लीपर में मामूली वेटिंग चल रही है।

विमान किराये में भी बढ़ोतरी

होली के बाद विमानों से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्री हवाई सफर के लिए टिकट भी बुक कर रहे हैं, जिससे फ्लेक्सी प्राइसिंग नहीं लगने वाले दस फीसदी टिकट तेजी से बिक गए हैं। इसके बाद बढ़े हुए किराये पर सीटें बुक हो रही हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों का किराया पहले तीन हजार रुपये था, अब पांच से सात हजार रुपये हो गया है। फिलहाल मुंबई का टिकट सात हजार रुपये तक मिल रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article