लखनऊ

तीन लाख मीट्रिक टन कूड़ा छूमंतर, शहर में उग आया 12 एकड़ का शानदार पार्क

लखनऊ के वसंत कुंज में 12 एकड़ में फैली एक लैंडफिल साइट थी। यहां से कूड़े के सड़ने की बदबू आती रहती थी। लेकिन LDA ने अब यहां बहुत ही खूबसूरत पार्क विकसित किया है और यहां एक लाख पेड़ लगाए गए हैं। अब लोग यहां बड़े शौक से घूमने आ रहे हैं।

Image

राष्ट्रीय प्रेरणा पार्क, लखनऊ

Photo : Twitter

'जहां चाह, वहां राह' ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसका मतलब ये है कि अगर इंसान किसी काम को करने की ठान ले तो फिर कोई भी मुसीबत उसका रास्ता नहीं रोक सकती। सामने भले ही अथाह समंदर हो या कूड़े का पहाड़ ही क्यों न हो। लखनऊ के लोगों ने इस कहावत को सच होते देख लिया है। लखनऊ के वसंत कुंज में IIM रोड पर 12 एकड़ में 3 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ था। इतनी बड़ी मात्रा में कूड़ा, लखनऊवासियों के लिए शर्म का विषय बन गया था और उन्हें अक्सर चिढ़ाता था। फिर वही हुआ, जिस कहावत के साथ हमने इस खबर को शुरू किया था। यहां 12 एकड़ में 1 लाख अलग-अलग तरह के पेड़ लगाए गए हैं और एक बदसूरत कूड़े के ढेर की जगह पर खूबसूरत हरा-भरा पार्क उग आया है।

पार्क की लागत

इस पार्क का नाम राष्ट्रीय प्रेरणा पार्क रखा गया है। जिस तरह से कूड़े के ढेर को खूबसूरत पार्क में बदला गया है, सच में यह प्रेरणा लेने लायक बात तो है। इस पार्क को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने करीब 3.75 करोड़ में तैयार किया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि लखनऊ के लिए शर्म का विषय बन चुके कूड़े के ढेर को पार्क में बदलने का यह प्रोजेक्ट फरवरी 2024 में शुरू हुआ और सिर्फ दो महीने में यानी मार्च के अंत तक पूरा भी हो गया।

वॉक करने आ रहे लोग

यहां बिखरा कूड़ा लोगों के लिए चिंता और शर्म का विषय बन गया था। स्थानीय लोग इस संबंध में लगातार शिकायत कर रहे थे। अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इस पर संज्ञान लेते हुए LDA ने यहां एक ग्रीन जोन बनाने की मुहिम शुरू की, ताकि स्थानीय लोग यहां पर मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक कर सकें और हरियाली के बीच कुछ समय व्यतीत कर सकें। LDA के वाइस-चेयरपर्सन इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अब यह पार्क ऑपरेशनल है और आसपास के लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने आते हैं।

इस पार्क को कूड़े के खत्ते यानी लैंडफिल साइट (Garbage-landfill Site) के ऊपर बनाया गया है। कुछ महीने पहले तक यहां से लोग गुजरना भी पसंद नहीं करते थे। जिन्हें इधर से मजबूरीवश आना-जाना पड़ता था वह भी नाक-मुंह सिकोड़कर जाते थे। आज उसी जगह भव्य हरा-भरा पार्क है और लोग बड़े शौक से यहां आकर समय बिताते हैं।

8-10 फीट ऊंचे पाइप भी लगाए

क्योंकि इस पार्क को लैंडफिल साइट के ऊपर विकसित किया गया है। हरे-भरे पार्क के नीचे तीन लाख मीट्रिक टन कूड़ा है, जिससे जहरीली गैसें रिलीज होती हैं। ऐसे में पार्क में जगह-जगह 20 पाइप लगाए गए हैं, जो इन जहरीली गैसों को जमीन के अंदर 20-30 फीट की गहराई से निकालकर सीधे हवा में फेंक देते हैं। इनकी ऊंचाई पार्क से 8-10 फीट ऊपर है, ताकि यहां आने वाले लोगों पर इस जहरीली गैस का कोई दुष्प्रभाव न पड़े।

आम-लीची के पेड़ लगाए

इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कूड़े के ढेर के ऊपर बने इस राष्ट्रीय प्रेरणा पार्क में हरियाली के साथ ही कई बड़े-बड़े पेड़ भी लगाए गए हैं। यहां पर आम, लीची, सेब, अमरूद, आलू-बुखारा जैसे फलदार पेड़ लगाए गए हैं। इसके अलावा चंदन, रुद्राक्ष, पीपल, गुलाब जैसे कई अन्य पेड़ और झाड़ियां भी यहां लगाई गई हैं। बोरिंग के पानी से स्प्रिंक्लर के जरिए पौधों को पानी दिया जा रहा है।

इसके अलावा लोगों के चलने के लिए यहां पर एक ग्रीन ट्रैक भी बनाया गया है। LDA के अनुसार भविष्य में इस पार्क में और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। LDA के अधिकारियों के अनुसार अगले 6 महीने में यहां बच्चों के लिए अम्यूजमेंट एक्टिविटीज शुरू की जाएंगी और कैफेटेरिया भी खोला जाएगा। यहां कई हट और बैठने की सुविधाएं भी डेवलप की जाएंगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'