लखनऊ

Lucknow News: तस्करों ने शादी कार्ड में छिपाया गांजा, STF ने पकड़ी 70 लाख की खेप; 3 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News Today in Hindi: लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लखनऊ एसटीएफ ने तीन तस्करों को 5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी एक कंटेनर में गांजा छिपाकर इसे ओडिशा से बहराइच लेकर जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow News: लखनऊ पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ ने एक कंटेनर से 5 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कोतवाली देहात के पास से कंटेनर को जब्त किया है। जिसमें आरोपी गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

शादी के कार्ड में छिपा मिला गांजा

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे एसटीएफ की टीम की तलाशी में कंटेनर में 22 शादी कार्ड के पेपर रोल मिले। जिसके बीच गांजे के 13 पैकेट में छिपे हुए बरामद हुए हैं। उनके अनुसार पकड़े गए तीन तस्करों में हरियाणा के पलवल के नोमान (34), राजस्थान के भरतपुर के अकरम खान (27) और गोंडा के रवि मिश्रा (25) शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि वे गांजा को उड़ीसा से बहराइच ले जा रहे थे।

गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क की तलाश कर रही पुलिस

अधिकारी के अनुसार तस्करों को प्रति किलो 800 रुपये भाड़ा मिलता था। पांच क्विंटल के लिए उन्हें चार लाख रुपये अग्रिम राशि मिली थी।

कोतवाली देहात के प्रभारी अखंडदेव मिश्र का कहना है कि एसटीएफ की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। एसटीएफ गांजा तस्करी के पीछे के बड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article