G 20 summit 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जी-20 पार्क, तालाब और सड़क बनेंगी। जी-20 के नाम पर एक चौराहे को भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन योजना में जी 20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स तालाब भी बनेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने इनके विकास का कार्य शुरू कर दिया है। आवास विकास परिषद वृंदावन योजना में खूबसूरत तालाब और पार्क विकसित कर रहा है। तालाब समिट स्थल के बिल्कुल पास है।
इस तालाब में जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले देश विदेश के मेहमान पौधरोपण भी करेंगे। उनके नाम की पट्टिका भी लगेगी। इस तालाब का कलर जी-20 के लोगो के कलर के जैसा ही होगा। सम्मेलन के बाद इस तालाब को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
