Lucknow PNG Bill: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दस हजार से ज्यादा ग्राहक छह-छह महीने से बिल नहीं जमा कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से अब बैंक कर्ज के जैसे वसूली की जाएगी। बकाया बिल वसूली के लिए ग्रीन गैस कंपनी ने पहली बार रिकवरी एजेंसी की नियुक्ति की है। कंपनी का कहना है कि बकाया जमा नहीं करने वाले ग्राहकों का 26 जनवरी के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि राजधानी में ग्रीन गैस कंपनी पीएनजी की आपूर्ति करती है। इस समय करीब 45 हजार घरों में कंपनी पीएनजी की आपूर्ति कर रही है।
45 हजार उपभोक्ताओं में से करीब 25 प्रतिशत लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं। पीएनजी के मार्केटिंग मैनेजर एसपी गुप्ता के अनुसार, यह हाल तब है जब बकायेदारों पर प्रति माह पचास रुपये या फिर दो प्रतिशत जुर्माना, जो भी ज्यादा हो लगाया जाता है।
