बिजनेस

PM Kisan Yojana: जारी हो गई है 12वीं किस्त, अब तक नहीं मिले पैसे तो क्या करें किसान?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 02:19 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Kist/Installment Payment Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 16 हजार करोड़ रुपये की 12वीं किस्त जारी हो चुकी है।

Image

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment: अब तक नहीं मिले पैसे तो क्या करें किसान?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम किसान योजना मझोले और छोटे किसानों के लिए शुरू हुई थी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6000 रु मिलते हैं।
  • किसानों को हर चार महीनों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तें दी जाती हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment/Kist Payment Status: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 17 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 (PM Kisan Samman Sammelan 2022) नामक दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त के तहत कुल 16,000 करोड़ रुपये भी जारी किए। पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए करोड़ों किसानों के अटाउंट में डाले गए। इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने इस स्कीम के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला।

नहीं मिले पैसे तो क्या करें किसान?

अगर आपने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन आपको इसके पैसे नहीं मिले हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार की योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों का पूरा ध्यान रखती है। अपनी देय किस्त नहीं मिलने पर आप पीएम किसान वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान यह भी देख सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में था भी या नहीं।

पीएम किसान की वेबसाइट पर कैसे करें शिकायत?

पीएम किसान योजना से जुड़ी शिकायत करने के लिए आप ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in या pmkisan-funds@gov.in पर मेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline No) पर कॉल भी कर सकते हैं। इसका नंबर 011-24300606,155261 है। पीएम किसान योजना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-115-526 है।

मई में जारी हुई थी पिछली किस्त

इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मई महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और साथ ही केंद्रीय रसायन एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय के तहत 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों (PM KSK) का भी उद्घाटन किया गया।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों किसानों, एग्री स्टार्टअप, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और अन्य हितधारकों को संबोधित भी किया। इस मौके पर 'भारत' यूरिया बैग ब्रांड नाम से 'एक राष्ट्र-एक उर्वरक' (One Nation One Fertilizer) नामक महत्वपूर्ण योजना भी लॉन्च की गई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article