लखनऊ

PM Kisan: उत्तर प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए विशेष अभियान चलाएगी योगी सरकार, ये है वजह

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 11, 2023, 11:30 AM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए का प्रावधान करने वाली महत्वाकांक्षी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) के कवरेज को बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगी।

Image

PM Kisan Samman Nidhi के लिए अभियान चलाएगी योगी सरकार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपए का प्रावधान करने वाली महत्वाकांक्षी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) के कवरेज को बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगी। 22 मई से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य होगा योजना के तहत अधिकतम किसानों को कवर करके ग्राम पंचायत को मजबूत करना। इस अभियान में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग समेत कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाएंगे।

PM Kisan: शत-प्रतिशत पात्र किसानों को लाभ पहुंचने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में इस योजना में 2,83,10,177 किसान शामिल हैं। यूपी सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीएम योगी ने अधिकारियों को राज्य के शत-प्रतिशत पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा को योजना के क्रियान्वयन पर नजर रखने को कहा गया है।

PM Kisan: बड़ी संख्या में किसानों को नहीं मिल रहा है लाभ

मुख्य सचिव ने हाल ही में योजना के लाभ से वंचित किसानों की एक बैठक की थी। उन्हें विभिन्न विभागों द्वारा सूचित किया गया कि राज्य में बड़ी संख्या में ओपन सोर्स आवेदन करने वाले किसानों को योजना के तहत कवर नहीं किया गया है। इसी तरह जिन किसानों के भू-अभिलेख (भूलेख) अपडेट नहीं है। उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

PM Kisan: ई-केवाईसी हुआ अनिवार्य

पीएम कियान योजना के के तहत अब तक 13 किस्तों का वितरण पूरा हो चुका है। अब 14वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विभाग पूरे अभियान का नोडल विभाग होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल, तकनीकी सहायक (कृषि), सामान्य सेवा केंद्र, डाकघर के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, ताकि बैंक खातों और भूमि सीडिंग के साथ आधार परेशानी मुक्त ई-केवाईसी सुनिश्चित की जा सके।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें