Encounters in UP : प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का एनकाउंटर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी पुलिस के साथ मुठमेड़ में मारे जा चुके हैं। आशंका है कि अन्य फरार आरोपी भी देर-सबेर पुलिस की गोली का शिकार होंगे। राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अपराधियों पर यूपी पुलिस ने जबर्दस्त तरीके से नकेल कसा है। कई मौकों पर अपराधियों में पुलिस एवं कानून का भय साफ तौर पर दिखा है। योगी सरकार के बीते छह सालों में 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर हो चुके हैं।
लखनऊ
UP में बीते 6 साल में 10,000 से ज्यादा एनकाउंटर, मेरठ जोन में सबसे अधिक
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 17, 2023, 01:35 PM IST
