लखनऊ

अमेठी में सोने की चैन चुराकर भागा चोर, सामने आया CCTV Video

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित ज्वेलरी स्टोर से एक बदमाश सोने की चैन लेकर भाग गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां चैन स्नेचिंग और चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला अमेठी थाने से महज 100 मीटर की दूरी से सामने आया है। यहां स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से एक बदमाश सोने की कीमती चैन लेकर भाग गया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच की और मामले की जांच शुरू। एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मंदिर के सामने का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article