Sitapur Murder News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सनसनसीखेज खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मां को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से आरोपी की करतूत के बारे में पता किया गया। पूछताछ में पता चला कि, आरोपी अपनी पत्नी की भी पिटाई करता है। उसने शराब के नशे में अपनी मां को मौत के घाट उतारा है।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केसरी गंज में सोमवार देर रात शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने अपनी मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
नशे में धुत था आरोपी
बताया जा रहा है कि, इलाके के केसरीगंज गांव का रहने वाला सम्मी नशे का आदी है। सोमवार देर रात मामूली बात को लेकर आरोपी सम्मी का अपनी मां मिथिलेश (55) से विवाद हो गया। गुस्साए सम्मी ने मां पर डंडे से वार शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस बीच आरोपी मौका मिलते ही फरार हो गया। जिस समय आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त आरोपी नशे में धुत था।
आरोपी अपनी पत्नी की भी करता है पिटाई
ग्रामीणों ने बताया कि, आरोपी नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को भी पीटता था। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार, मिथिलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। आरोपी सम्मी शराबी था। आरोपी ने नशे में वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी
