लखनऊ

लखनऊ से बड़ी खबर: कोरोना के नए वेरिएंट के कोहराम के बीच, सरकारी अस्पतालों में कोविड की खुराक खत्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 10:40 PM IST

Lucknow: कोरोना वायरस को लेकर यूपी सरकार भले ही मुस्‍तैद नजर आ रही है, लेकिन यहां पर इस वायरस को रोकने के लिए चल रहा वैक्‍सीनेशन अभियान बंद हो चुका है। राजधानी लखनऊ समेत लगभग पूरा राज्‍य इस समय वैक्‍सीन की कमी से जूझ रही है। लखनऊ में सोमवार को ही वैक्‍सीन खत्‍म हो गया है। जिसकी वजह से टीका लगवाने आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं।

Image

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में कोविड की खुराक खत्म(प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के चारों वैक्‍सीनेशन सेंटर पर वैक्‍सीन खत्‍म
  • लखनऊ में सोमवार से ही लोगों को नहीं मिल रहा वैक्‍सीन
  • यूपी सरकार को जल्‍द मिलने वाले हैं 10 लाख वैक्‍सीन खुराक

Lucknow: कोरोना वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्‍य सरकारें तक एक्टिव नजर आ रही हैं। उत्‍तर प्रदेश सरकार भी इस वायरस के रोकथाम के लिए मुस्तैदी नजर आ रही है, लेकिन धरातल की तस्‍वीर अलग ही कहानी कह रही है। राजधानी लखनऊ के चारों सरकारी टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 की वैक्‍सीन का भंडार खत्म हो गया है। जिसकी वजह से टीकाकरण के लिए अस्‍पताल पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग वैक्सीनेशन सेंटर से बगैर टीकाकरण के ही वापस लौट रहे हैं।

वैक्‍सीन की कमी की जानकारी देते हुए लखनऊ के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एम के सिंह ने बताया कि, बीते सोमवार को ही शहर के सभी सरकारी केंद्रों पर कोविड-19 की वैक्‍सीन खत्‍म हो गई। सरकार को पहले ही वैक्‍सीन मुहैया कराने की गुजारिश की जा चुकी है। वैक्‍सीन मिलते ही फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी वैक्‍सीन सॉटेज पर राज्‍य सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि, “यूपी सरकार केंद्र से वैक्‍सीन मिलने का इंतजाम कर रही है। प्रदेश में जल्द ही कोविड वैक्‍सीन की 10 लाख खुराक पहुंचने वाली है। जिसके बाद फिर से वैक्‍सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।

लोगों में फैल रहा डर, निराश होकर लौट रहे लोग

बता दें कि, वैक्‍सीन की कमी का सामना राज्‍य के कई जिलों को दिसंबर के अंतिम सप्‍ताह से ही करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से राज्य में एहतियाती खुराक लगवाने के लिए सरकारी वैक्‍सीनेशन सेंटर पर पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अब राज्‍य सरकार के पास वैक्‍सीन की स्‍टॉक पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है। जिसकी वजह से लगभग पूरे राज्‍य में वैक्‍सीनेशन अभियान बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वैक्‍सीन न होने से लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर डर भी फैल रहा है। बता दें कि, राजधानी लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, लोक बंधु अस्पताल और एन के रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 का टीकाकरण केंद्र बनाए गया था। इन जगहों पर लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जा रहा था, लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद हो चुके है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article