Lucknow Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा थाना इलाके में 50 साल की महिला की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रजौली के खोजी पुरवा गांव में रविवार सुबह पड़ोसी ने महिला के सिर पर वार कर मार डाला। वहीं, सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के परिजन उसका मानसिक संतुलन खराब बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है।
जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान शहदा बानो (50) के रूप में हुई है। वह गुड़म्बा के रजौली गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह खेत पर महिला का शव मिला। जिस समय महिला खेत पर काम कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
