लखनऊ : गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं आम बात हैं। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं, लेकिन चलती गाड़ियों में आग लगना हैरान करने वाला है। कुछ इसी प्रकार की घटना राजधानी लखनऊ में हुई, जहां कूड़ा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे पहले ड्राइवर कुछ समझ पाता गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। तेज उठती लपटों को देख अफरा-तफरा मच गई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
घटना हयात होटल के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि विभूतिखंड के हयात होटल के पास कूड़ा गाड़ी खड़ी थी, अचानक उससे धुआ उठता दिखाई दिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि नगर निगम की कूड़ा धू-धूकर जल रही है। थोड़ी देर बाद गाड़ी पूरी तरह जल गई, सिर्फ उसकी बॉडी ही बची।
