लखनऊ

Indian Railways: अच्छी खबर! 13 मार्च से एक्सप्रेस बनकर चलेगी लखनऊ-कानपुर मेमू, जानें कितना देना होगा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 05:44 PM IST

Indian Railways: लखनऊ से कानपुर आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल से बंद चल रही लखनऊ-कानपुर मेमू ट्रेन का 13 मार्च से संचालन होगा। लेकिन अब यह ट्रेन एक्सप्रेस बनकर चलेगी। शनिवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन मेमू का संचालन होगा।

Image

लखनऊ-कानपुर मेमू अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 13 से एक्सप्रेस बनकर चलेगी लखनऊ-कानपुर मेमू
  • लखनऊ-कानपुर मेमू के सभी 12 डिब्बे रहेंगे जनरल कोच
  • शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी लखनऊ-कानपुर मेमू

Indian Railways: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर और कानपुर से लखनऊ आने और जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल से बंद चल रही लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन अब नए नंबर के साथ मेमू एक्सप्रेस बनकर संचालित होगी। नए कलेवर के साथ इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 13 मार्च से एक जोड़ी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसका न्यूतम किराया 30 रुपये होगा। पहले इसका किराया 10 रुपये था। लखनऊ से कानपुर का किराया 45 रुपये तय किया गया है। यानि अब यात्री को 45 रुपये चुकाने होंगे। ट्रेन में छह कोच के बजाय 12 कोच होंगे। नई गाड़ी में पुराने रैक ही लगेंगे।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन संचालित की जाएगी। उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू को अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल बनाकर चलाई जाएगी।

लखनऊ और कानपुर से ये रही टाइमिंग

13 मार्च से अगले निर्देश तक यह ट्रेन चलेगी। उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल कानपुर से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ-कानपुर सेंट्रल चारबाग स्टेशन से दोपहर 02 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और कानपुर सेंट्रल शाम चार बजकर 25 मिनट तक पहुंच जाएगी।

अब 15 मिनट का समय लगेगा अतिरिक्त

इसके अलावा दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मानकनगर, अमौसी, पिपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, कुसुंभी, अजगैन, सोनिक, उन्नाव जंक्शन, मगरवारा और कानपुर पुल बायां किनारा पर भी रुकेगी। इस गाड़ी का मानक नगर स्टेशन पर भी ठहराव होगा, पहले यहां इसका स्टॉपेज नहीं था। ट्रेन के दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, पहले मेमू एक घंटे 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर का सफर पूरा करती थी, लेकिन मेमू एक्सप्रेस स्पेशल इतनी ही दूरी को एक घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी। पहले ट्रेन का नंबर 64211/64212 था। अब ट्रेन का नंबर 04298/04295 होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें