लखनऊ

Lucknow News: देश की पहली एआई सिटी बनने को लखनऊ तैयार, नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में होगा निर्माण

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एआई सिटी बनने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसके लिए 40 एकड़ का क्षेत्र भी देखा जा रहा है। सीएम योगी के निर्देशों के आधार पर कार्ययोजना की शुरुआत की जा रही है।

Image

लखनऊ को एआई सिटी बनाने के लिए की जा रही है तैयारी

Photo : iStock

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विकास की गति को तेज करने के लिए एक परियोजना की शुरुआत की जा रही है। अब लखनऊ को एआई सिटी बनाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि एआई सिटी का विकास नादरगंज क्षेत्र में किया जाएगा। उभरते हुए आईटी हॉटस्पॉट के तौर पर आईटी सिटी का विकास किया जा रहा है। लखनऊ को एआई सिटी बनाने की कार्ययोजना और किसी के नहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के आधार पर बनाई जा रही है। इस कार्य को क्रियान्वित करने के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने काम की शुरुआत कर दी है।

शहर के डिजाइन की है तैयारी

बता दें कि लखनऊ के एआई सिटी बनाने के लिए यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति के अंतर्गत रियल स्टेट डेवलप करने वाली कंपनियों और एजेंसियों द्वारा शहर का डिजाइन, विकास और संचालन करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट को लेकर आवेदन मांगा गया है।

इतने एकड़ में बनेगी एआई सिटी

लखनऊ को एआई सिटी बनाने की परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग ने एक स्थान की पहचान कर ली गई है। जानकारी के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के स्वामित्व वाले 40 एकड़ क्षेत्र पर एआई सिटी का विकास किया जा सकता है। ये स्थान नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख स्थान पर है। इस स्थान की अहमियत अधिक इसलिए भी है क्योंकि ये लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा ये क्षेत्र अन्य कई कारणों से एआई सिटी बनने के लिए अनुकूल है। क्योंकि इस स्थान पर कनेक्टिविटी अच्छी है, राजमार्ग के निकट है, बस की प्राइम लोकेशन पर स्थित है। यही कारण है कि ये स्थान एआई सिटी के लिए सबसे अच्छा माना जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!