Lucknow Holi Alert: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के मद्देनजर किसी हादसे या अनहोनी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए इमरजेंसी, सामान्य और आईसीयू वार्ड में 100 से ज्यादा बेड कई अस्पतालों में आरक्षित किए गए हैं। राजधानी के सभी अस्पतालों ने इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं। यहां के अस्पतालों में घायलों के लिए अलग से वार्ड भी बनाए गए हैं। 24 घंटे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। किसी भी मरीज को इस दौरान परेशानी नहीं होगी।
लखनऊ स्थित केजीएमयू के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के अनुसार, घायलों के लिए ट्रामा में 20 बेड आरक्षित कर दिए हैं। हड्डी, न्यूरो, त्वचा, आंख, सर्जरी और एनेस्थीसिया डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अलग से तैनात किया है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी।
