लखनऊ

Lucknow Crime: फार्म हाउस में मिला मैनेजर का शव, भाई बोला-एक साल पहले हुई थी हत्या की कोशिश

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 07:10 PM IST

Lucknow News: लखनऊ के माल स्थित एक फार्म हाउस में मैनेजर का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मैनेजर का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर माल के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Image

फार्म हाउस में फंदे से लटका मिला युवक का शव

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में फार्म हाउस में फंदे से लटका मिला युवक का शव
  • आईपीएस अधिकारी का है फार्म हाउस, हत्या की आशंका
  • परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फार्म हाउस में मैनेजर का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, माल के अटारी और सुरतीखेड़ा गांव के बीच स्थित एक आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मैनेजर का शव फार्म हाउस के बाग में आम के पेड़ से लटका पाया गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार मौर्य (30) के रूप में हुई है। विजय के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, अटारी और सुरतीखेड़ा गांव के बीच एक आईपीएस अधिकारी का फार्म हाउस है। फार्म हाउस में आईपीएस अधिकारी ने प्रबंधक के तौर पर अटारी के विजय कुमार मौर्य को रखा हुआ था। मंगलवार को ग्रामीणों ने विजय का शव फार्म हाउस के आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देखा।

आईपीएस अधिकारी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया

ग्रामीणों ने विजय का शव देख परिजनों और पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाग में परिवार के लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। मैनेजर का संदिग्ध हालत में शव सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही एसीपी मलिहाबाद अनिंद्य विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सूचना पर फार्म हाउस के मालिक आईपीएस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एक साल पहले हुआ था हत्या का प्रयास

वहीं, मृतक के भाई दुर्गेश और बहन शांति ने बताया कि, एक साल पहले भी विजय की हत्या का प्रयास किया गया था। विजय को जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, विजय सोमवार की रात कुछ दोस्तों के साथ ससपन पुलिया स्थित एक दुकान पर पराठा रोल खाने के लिए गया था। चौकीदार मेहरबान के अनुसार, लौटते वक्त विजय के साथ एक युवक भी था, लेकिन वो रात में वही रुक गया था। वहीं विजय के भाई ने कत्ल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बता दें कि, विजय के परिवार में आठ भाई और बहन हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article