लखनऊ

Lucknow News: शादीशुदा महिला के धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला, पति ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन ने उसकी पत्नी प्रियंका को प्रेमजाल में फंसा कर धर्म बदलवा दिया और उनके 11 वर्षीय बेटे का जबरन खतना भी कराया। पीड़ित ने पुलिस पर मिलीभगत और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

Image

platform desk

Lucknow Crime News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में धर्मांतरण से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के निवासी अंकित पांडेय ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी प्रियंका को स्थानीय कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने पुलिस पर भी मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाएं और न्याय की मांग की है।

बच्चे का खतना कराने का आरोप

अंकित का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में न सिर्फ उसकी पत्नी बल्कि उसके 11 वर्षीय बेटे को भी जबरन धार्मिक रीति-रिवाजों से गुजरना पड़ा। आरोप है कि बच्चे का खतना कराया गया, जिसके बाद उसकी सेहत पर असर पड़ा। जब पति को इस बारे में जानकारी हुई और उसने आपत्ति जताई, तो कथित तौर पर मंजूर और उसके सहयोगियों ने उसे लाखों रुपये का लालच देकर दबाव बनाने की कोशिश की।

पीड़ित ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित ने आगे बताया कि 28 अगस्त को यह मामला खुलकर सामने आया। इसके बाद मंजूर हसन उसकी पत्नी और बेटे को लेकर फरार हो गया। अंकित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसने शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे थाने में बुलाकर उसकी पिटाई की गई। कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहता। इस पूरे मामले ने लखनऊ में धर्मांतरण और पुलिस की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान