Lucknow Cancer Institute: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों को खून के लिए लोहिया संस्थान और पीजीआई तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संस्थान में ही मरीजों को खून मिल सकेगा। संस्थान में ब्लड बैंक खुलेगा। अधिकारियों ने एक से दो महीने में ब्लड बैंक के संचालन का लाइसेंस मिलने की उम्मीद जताई है। आपको बता दें कि कैंसर संस्थान में 220 बेड पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। ऑपरेशन, दवा और रेडियोथेरेपी से रोगियों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
संस्थान में प्रदेश भर से मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए कई बार ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। अभी तीमारदारों को ब्लड का इंतजाम करने के लिए लंबी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अभी तीमारदारों को आठ से 10 से किलोमीटर का लंबा सफर तय कर ब्लड का इंतजाम करना पड़ रहा है।
