लखनऊ

Jhansi Encounter: झांसी में आपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, पुलिस एनकाउंटर में 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Jhansi Encounter: झांसी पुलिस ने चार शातिर अंतरराज्यीय चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिनमें से तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है। वहीं चौथे बदमाश को पुलिस ने भागते समय घेरकर पकड़ लिया। इन आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

Image

झांसी में पुलिस मुठभेड़

Jhansi Police Encounter: झांसी में पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटे में पुलिस टीम की बदमाशों के साथ दूसरी मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने चार शातिर चोरों को धर दबोचा। जिनमें से तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक अन्य को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और कैश बरामद हुआ है। घायल आरोपियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्वाट टीम और बड़ागांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मुठभेड़ की यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के टाकोरी गांव की है। जहां पुलिस टीम ने चार अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को स्वाट टीम और बड़ागांव थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस को टाकोरी गांव के पास इन बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसपर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तभी पुलिस को दो बाइक पर चार लोग आते हुए दिखाई दिए। पूछताछ के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी रुके नहीं, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

भिंड के रहने वाले हैं सभी बदमाश

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं चौथे बदमाश ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजपाल,सोनू और दीपक के तौर पर हुई हैं। तीनों के पैर में गोली लगी हैं, वहीं किशन चंद्र को पुलिस ने भागते हुए दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो चोरी की बाइक, जेवरात और 15,000 रुपये नकद बरामद हुए। सभी गिरफ्तार बदमाश मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article