लखनऊ

'श्रद्धालु धैर्य और संयम से लें काम'; अखिलेश यादव की योगी सरकार से अपील- घायलों को सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में ले जाया जाए

Mahakumbh Stampede: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'अव्यवस्थाजन्य हादसे' पर दुख जताते हुए सरकार से अपील की कि घायल श्रद्धालुओं का सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में इलाज कराया जाए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य और संयम से काम लेने की अपील की। बता दें कि महाकुंभ में मची भगदड़ में 10 लोगों के मरने की आशंका है और 40 लोग घायल हो गए।

Image

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो साभार: @yadavakhilesh)

Photo : Twitter

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ में 10 लोगों के मरने की आशंका है और 40 लोग घायल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 'अव्यवस्थाजन्य हादसे' पर दुख जताते हुए सरकार से अपील की कि घायल श्रद्धालुओं का सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में इलाज कराया जाए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य और संयम से काम लेने की अपील की।

अखिलेश यादव की सरकार से अपील

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों तक पहुंचाकर तत्काल चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिह्नित कर उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।

उन्होंने सरकार से अपील की कि जो लोग बिछड़ गए हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किए जाएं। हेलीकॉप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि सतयुग से चली आ रही 'शाही स्नान' की अखंड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच 'मौनी अमावस्या के शाही स्नान' को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।

'धैर्य और संयम रखें श्रद्धालु'

अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article