प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: भगदड़ की घटना पर CM बोले- प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु, जहां हैं, वहीं स्नान करें श्रद्धालु

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की। साथ ही लगातार अपील की जा रही है कि श्रद्धालु जिस घाट के पास हैं वहीं पर स्नान करें।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की। साथ ही लगातार अपील की जा रही है कि श्रद्धालु जिस घाट के पास हैं वहीं पर स्नान करें। सीएम ने कहा कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए 8 से 10 करोड़ लोग मौजूद हैं। इनमें से पांच करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां गंगा के जो जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां पर स्नान किया जा सकता है। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही व्यवस्था को बनाने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

PM मोदी ने CM योगी से की बात

महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को स्थिति से अवगत कराया और पीएम मोदी हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी योगी आदित्यनाथ से बात की है और हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ) राजेश द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि सभी घाट संगम घाट हैं और वे जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें।उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article