देश

Mahakumbh Stampede: PM मोदी ने तीसरी बार की योगी आदित्यनाथ से बात; मौजूदा स्थिति पर लिया अपडेट

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बीती रात मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और मौजूदा हालात पर अपडेट लिया। बता दें कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से तीसरी बार बात की है। साथ ही मौजूदा परिस्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Image

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बीती रात मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और मौजूदा हालात पर अपडेट लिया। बता दें कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से तीसरी बार बात की है। साथ ही मौजूदा परिस्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

महाकुंभ के हालात पर नजर

पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ की स्थिति को लेकर बात की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अब तक आदित्यनाथ से दो बार बात कर चुके हैं। एक अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी ने कुंभ मेले में स्थिति के बारे में योगी जी से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने को कहा।

CM योगी की श्रद्धालुओं से अपील

मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वे वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

अमृत स्नान नहीं करेंगे सभी अखाड़े

इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने पत्रकारों को बताया कि अखाड़ा परिषद ने आज की घटना को देखते हुए यह निर्णय किया कि आज हम सभी अखाड़े अमृत स्नान नहीं करेंगे। महंत रवींद्र पुरी ने बताया, ''सभी संत महात्माओं के लिए सिंहासन लगा था और नागा संन्यासियों सहित सभी संत महात्मा स्नान के लिए तैयार थे। जब हमें सुनने में आया कि कोई घटना घटी है, तब हमने जनहित में यह निर्णय किया कि हम आज मौनी अमावस्या का स्नान नहीं करेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article