लखनऊ

Holi Special Train: होली पर घर जाना होगा आसान, मुंबई और बिहार के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 12:55 PM IST

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपी से बिहार और मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। इससे पहले, ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद यात्री काफी परेशान थे।

Image

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार और मुंबई के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
  • होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
  • ट्रेनों में सीटें फुल होने पर परेशान थी मां

Holi Special Train: रंगों का पर्व होली आठ मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। होली के त्योहार को देखते हुए परिवाहन निगम और भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। घर पर होली का पर्व मनाने के लिए प्रवासी लोग घर लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया हुआ है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल हैं। अब यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, कुछ ट्रेनों को फेरे भी बढ़ाए गए हैं। होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार और मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर और छपरा-पनवेल होली स्पेशल ट्रेन तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी।

दो मार्च को बिहार से मुंबई जाएगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल तीन और 10 मार्च को गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा दूसरे दिन बादशाहनगर रात 1:43 बजे, ऐशबाग 2:20 बजे होते हुए तीसरे दिन एलटीटी सुबह 7:25 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में एलटीटी-गोरखपुर पांच और 12 मार्च को एलटीटी से दोपहर 12:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन ऐशबाग शाम 7:25 बजे, बादशाहनगर 7:47 बजे और तीसरे दिन गोरखपुर रात 12:30 बजे पहुंचेगी। सीपीआरओ ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या नंबर 05193 छपरा से पनवेल के बीच होली स्पेशल ट्रेन दो, नौ और 16 मार्च को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन छपरा से दोपहर 3:20 बजे चलेगी और पनवेल रात नौ बजे पहुंचेगी।

बदले नंबर से चलेगी गोरखपुर-एलटीटी

रेलवे के अनुसार, वापसी में गाड़ी संख्या 05194 पनवेल-छपरा होली स्पेशल तीन और 10 एवं 17 मार्च को पनवेल से रात 10:50 बजे चलकर तीसरे दिन छपरा सुबह 8:50 बजे पहुंच जाएगी। होली पर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 02541/02542 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर वातानुकूलित सुपरफास्ट होली विशेष ट्रेन की संख्या में बदलाव किया है। ट्रेन को 02597/02598 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर से संचालित किया जाएगा। जबकि गाड़ी के संचालन की तारीख, समय, ठहराव और रैक संरचना पहले के जैसी ही रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article