लखनऊ

Indian Railway: श्रद्धालुओं को रेलवे ने दी बड़ी राहत, नकहा जंगल स्टेशन पर होगा गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस का ठहराव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 02:44 PM IST

Indian Railway: मकर संक्रांति मेला पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 13 से 16 जनवरी तक यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों को मगहर और दो ट्रेनों का नकहा जंगल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। इसके अलावा छह जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों में जरुरत के हिसाब से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

Image

भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी राहत

KEY HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर
  • पूर्वोत्तर रेलवे ने दी बड़ी राहत, नकहा जंगल स्टेशन पर गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस का होगा ठहराव
  • 13 से 16 जनवरी तक के लिए रहेगा ठहराव, अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खुलेंगे


Indian Railway: गोरखपुर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस का नकहा जंगल स्टेशन पर ठहराव करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी मगहर स्टेशन पर रुकेगी। यह ठहराव 13 से 16 जनवरी तक के लिए होगा। इसके साथ ही 13 से 16 जनवरी तक गोरखपुर-बढ़नी और गोरखपुर-नौतनवा के बीच दो जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा छह जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है। गोरखपुर जंकशन और नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खुलेंगे। इससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष खिचड़ी मेला लगता है। इस बार भी 15 जनवरी को गोरक्षपीठाधीश्वर और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर मेले का शुभारंभ करेंगे। खिचड़ी मेले को खास बनाने के लिए कई तरह के झूले व दुकानें लग गई हैं। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं।

13 से 16 जनवरी तक के लिए रहेगा ठहराव

गोरखपुर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 15069/70 गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस का नकहा जंगल स्टेशन पर और गाड़ी संख्या 12531/32 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी के मगहर स्टेशन पर ठहराव का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि यह ठहराव 13 से 16 जनवरी तक के लिए रहेगा। यात्रियों के लिए यहां अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। इसके साथ ही छह जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों में आवश्यकतानुसार अलग से कोच लगाने का फैसला लिया गया है।

इन ट्रेनों का रहेगा अतिरिक्त ठहराव

12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 13 से 16 जनवरी 2023 तक मगहर स्टेशन पर सुबह छह बजकर 24 मिनट पर पहुंचेगी। एक मिनट के बाद यहां से 06: 25 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। 12532 लखनऊ जंक्शन गोरखपुर एक्सप्रेस 13 से 16 जनवरी 2023 तक मगहर स्टेशन पर रात आठ बजकर 39 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट बाद आठ बजकर 40 मिनट पर छूट जाएगी। 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस 13 से 16 जनवरी 2023 तक नकहा जंगल स्टेशन पर सुबह 04.01 बजे पहुंचेगी और 04.02 बजे छूटेगी। 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 से 16 जनवरी 2023 तक नकहा जंगल स्टेशन पर रात को 11.18 बजे पहुंचकर 11.19 बजे छूटेगी।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

05141 सीवान-नकहा जंगल, 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज, 05142 गोरखपुर-सीवान, 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर, 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज, 05426 अयोध्या-गोरखपुर, 05425 गोरखपुर-अयोध्या, 05472 नौतनवा-गोरखपुर और 05469 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article