Indian Railways: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पंजाब से गोरखपुर-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में संचालित की जाएंगी। होली स्पेशल सभी ट्रेनें राजधानी लखनऊ से होकर गुजरेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि होली स्पेशल ट्रेनों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर दिया गया है। यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।
ट्रेन नंबर और चलने की तारीख
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05577 सहरसा से अंबाला कैंट 10 से 17 मार्च तक हर शुक्रवार और मंगलवार को संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05578 अंबाला कैंट से सहरसा 12 से 19 मार्च हर रविवार एवं गुरुवार को चलेगी।गाड़ी संख्या 04518 चंडीगढ़ से गोरखपुर 2 एवं 9 मार्च को संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04517 गोरखपुर से चंडीगढ़ 3 और 10 मार्च को चलेगी। ट्रेन नंबर 04048 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर छह और आठ मार्च को संचालित की गई। गाड़ी संख्या 04047 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए सात से नौ मार्च को चलेगी। ट्रेन नंबर 05269 मुजफ्फरपुर से वलसाड नौ और 16 मार्च को संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 05270 वलसाड से मुजफ्फरपुर 12 एवं 19 मार्च को चलेगी।
