लखनऊ

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, एक महीने और चलेगी हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल, इस ट्रेन का फेरा बढ़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 02:12 PM IST

Hyderabad-Gorakhpur Special: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की मांग पर हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 27 जनवरी से 24 फरवरी तक हर शुक्रवार को चलेगी। वापसी में भी 29 जनवरी से 26 फरवरी तक हर रविवार को चलेगी। इसके साथ ही बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन का भी एक फेरा बढ़ाया गया है।

Image

एक महीने और चलेगी हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक माह के लिए बढ़ा
  • 27 जनवरी से 24 फरवरी तक हर शुक्रवार को चलेगी हैदाराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
  • बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन का भी एक फेरा बढ़ाया गया

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की मांग पर हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। सप्ताह में इस ट्रेन का एक दिन संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन का भी एक फेरा बढ़ाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 27 जनवरी से 24 फरवरी तक हर शुक्रवार को हैदाराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वापसी में 29 जनवरी से 26 फरवरी तक हर रविवार को गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेनें लखनऊ के ऐशबाग और लखनऊ सिटी स्टेशन पर होते हुए चलेंगी। इसके साथ ही उर्स मेले की भीड़ को देखते हुए बरौनी-अजमेर स्पेशल का भी एक फेरा बढ़ा दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, 26 जनवरी को बरौनी-अजमेर स्पेशल बरौनी से सुबह 6.30 बजे चलेगी। यह गाड़ी लखनऊ में रात 12.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन शाम 5.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में अजमेर-बरौनी स्पेशल अजमेर से सुबह 8.45 बजे संचालित की जाएगी। इसके बाद दूसरे दिन सुबह 4.10 बजे राजधानी लखनऊ होते हुए रात 9.15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

जल्द ही जारी की जाएगी ट्रेनों की अधिसूचना

दूसरी ओर, होली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने गोरखपुर से तीन और छपरा से दो विशेष ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही ट्रेनों की अधिसूचना जारी की जाएगी। गोरखपुर से रेलवे ने जिन तीन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें गोरखपुर से बांद्रा, गोरखपुर से एर्णाकुलम और गोरखपुर से अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके साथ ही छपरा से दिल्ली और छपरा से पनवेल स्पेशल ट्रेन का भी प्रस्ताव भेजा था। इन ट्रेनों के होली के समय चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। होली को लेकर अभी से सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए बुकिंग शुरू हो चुका है।

यह स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

गाड़ी संख्या 05005/05006 गोरखपुर से अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर से तीन और 10 मार्च को चलेगी। गोरखपुर से प्रस्थान का समय दोपहर 2.40 बजे रहेगा। जबकि अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे 4 और 11 मार्च को चलेगी। गाड़ी संख्या 05053/05054 गोरखपुर से बांद्रा के लिए गोरखपुर से तीन और 10 मार्च को चलेगी। गोरखपुर से सुबह 4.10 यह गाड़ी चलेगी। बांद्रा से 4 और 11 मार्च को शाम 7.25 बजे संचालित होगी। ट्रेन संख्या 05303/05304 गोरखपुर से एर्णाकुलम के लिए गोरखपुर से चार और 11 मार्च को सुबह सुबह 8.30 बजे चलेगी। जबकि एर्णाकुलम से 6 और 13 मार्च को रात 11.55 चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article