लखनऊ

Four Lane Road: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर आसान होगा सफर, अर्जुनगंज में फोरलेन बनेगी सड़क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 01:52 PM IST

Lucknow Four Lane Road: लखनऊ से सुल्तान रूट पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ के अर्जुनगंज बाजार की सड़क फोर लेन बनाई जाएगी। जिससे जाम से निजात मिलेगी। वहीं, लेसा ने पोल हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को 4.79 करोड़ का एस्टीमेट भेज दिया है। शासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Image

राजधानी के अर्जुनगंज बाजार में बनेगा फोरलेन रोड (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लेसा ने पोल हटाने के लिए लोनिवि को 4.79 करोड़ का एस्टीमेट भेजा
  • शासन ने चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे
  • 1700 मीटर सड़क चौड़ी करने के लिए 56 बिजली के पोल शिफ्ट होंगे

Lucknow Four Lane Road: उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे का सफर जल्द और भी आसान होगा। लखनऊ के अर्जुनगंज बाजार में करीब 1700 मीटर सड़क फोर लेन बनाई जाएगी। लेसा ने लोक निर्माण विभाग को बिजली के पोल शिफ्टिंग के लिए 4.79 करोड़ रुपये एस्टीमेट भेज दिया है। लेसा अधिकारियों के अनुसार, बजट आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लखनऊ के हजरतगंज से कैंट होकर शहीद पथ का सफर जल्द ही आसान होगा। सुलतानपुर रोड पर अर्जुनगंज बाजार में करीब डेढ़ किलो मीटर रोड काफी संकरी है। इससे सुबह से शाम तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहता है।

कुछ मिनटों का सफर घंटों में पूरा होता है। सुलतानपुर हाईवे पर अर्जुनगंज बाजार से शहीद पथ तक करीब 1700 मीटर रोड चार लेन होगी। शासन ने पिछले वर्ष सितंबर में पीडब्ल्यूडी को 19 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया था।

पीडब्ल्यूडी ने चार माह पहले लेसा से पोल शिफ्टिंग का मांगा था प्रस्ताव

कार्य जल्द शुरू कराने के लिए इसमें 4.75 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने चार माह पहले लेसा से पोल शिफ्टिंग का प्रस्ताव मांगा था, लेकिन लेसा अधिकारियों की लेटलतीफी की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने लेसा के अधिकारियों को फटकार लगाई थी, जिसके बाद लेसा ने 19 जनवरी को 56 बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए 4.79 करोड़ रुपये का एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी भेज दिया है।

लेसा ने 4.79 करोड़ का एस्टीमेट भेजा

लेसा राजभवन डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीकेडी द्विवेदी ने बताया कि सुलतानपुर रोड पर अर्जुनगंज बाजार में बिजी के पोल शिफ्टिंग के लिए पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट भेज दिया है। धन आवंटित होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा के अनुसार, अर्जुनगंज बाजार से शहीद पथ अंडरपास तक 1700 मीटर सड़क चौड़ी होगी। लेसा ने 4.79 करोड़ का एस्टीमेट भेज दिया है। एक-दो दिनों में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article