लखनऊ

Etawah Road Accident: दरभंगा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी, 2 की मौत और 50 से अधिक यात्री घायल

Etawah Accident: यूपी के इटावा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह तेज रफ्तार कार ने बालू से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। उसके बाद अनियंत्रित हुई बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Etawah Road Accident: इटावा में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह-सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोक इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बालू से लदे ट्रक को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री स्लीपर बस ने बालू से लदे ट्रक में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर बस 30 फीट गहरी खाई से जा गिरी। बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही इस बस में 60 से 65 लोग सवार थे, जिसमें से 2 की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है हादसा। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक को आ गई थी नींद इस वक्त बस डिवाइडर से टकराई और हाईवे से नीचे खंदी में जा गिरी। इटावा में हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल देश का नागरिक भी हुआ घायल।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!