लखनऊ

बदायूं: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार एक फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 05:22 PM IST

Encounter Between Police And Miscreants: बदायूं जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने नुकीली चीज से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। वहीं, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी है।

Image

बदायूं: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार एक फरार

Encounter Between Police And Miscreants: यूपी के बदायूं जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है, जबकि पुलिस गिरफ्त में बदमाशों से पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

एक बदमाश को लगी गोली

दरअसल, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि उझानी थाना क्षेत्र में तीन बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाना खेड़ा गांव पहुंचकर बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चला दी, जिससे एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने नुकीली चीज से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

फरार बदमाश की पुलस कर रही तलाश

वहीं, एक बदमाश मौके फरार हो गया। जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं, उझानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article