लखनऊ

लखनऊ में देर रात मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार; गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहली घटना गोमती नगर विस्तार इलाके में हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

बता दें कि राजधानी लखनऊ में कल देर रात अलग-अलग जगहों पर हुए पुलिस के साथ एनकाउंटर में चार बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। लखनऊ के गोमती नगर इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अमन सिंह और वीर यादव को एनकाउंटर में घायल कर दिया गया। दोनों को घायल अवस्था में सीएससी अस्पताल भेजा गया।

जवाबी कार्रवाई में घायल

उनके ऊपर आरोप है कि बीते 21 दिसंबर को इन बदमाशों ने गोमती नगर के नीरज चौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मौके से इन लोगों के पास असला मोबाइल और ब्रेजा कर बरामद हुई है। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में भी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश शमीम और आकाश गौतम गिरफ्तार हुए बाइक पर सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर ही गोली चला दी।

अस्पताल में भर्ती

जवाबी कार्रवाई में बदमाश शमीम के पैर में गोली लगी है। शमीम पर लूट, नकाब, जनी और बलात्कार के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं दूसरे आरोपी आकाश गौतम पर भी एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उनके ऊपर आरोप है कि बीते 15 दिसंबर को रिटायर्ड फौजी और विधानसभा में सिक्योरिटी गार्ड मनोज मिश्रा के घर फायरिंग और बम से हमला किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article