लखनऊ

कांस्टेबल की करतूत: पत्नी को इतना पीटा कि फट गया कान का पर्दा, दहेज के लिए किया हत्या का प्रयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2023, 07:58 AM IST

UP Crime News: नेहा श्रीवास्तव की शादी दिल्ली के अजीत विहार कालोनी के रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव से छह फरवरी 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था। हालांकि, कुछ दिन बाद नेहा के ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

Image

दहेज के लिए कांस्टेबल ने पत्नी को पीटा

Photo : BCCL

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली एक युवती ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लाइनपार प्रकाश नगर निवासी महिला नेहा श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में ट्रांसपोर्ट इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट में बतौर कांस्टेबल तैनात उसका पति दहेज के लिए उसे रोज पीटता था। एक दिन उसने इतना पीटा कि कान का पर्दा ही फट गया। इसके बाद युवती ने मुरादाबाद के मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि उसका पति सरकारी नौकरी का दंभ भरता था और घर वालों से पैसे मांगने के लिए उसे प्रताड़ित करता था।

शादी के कुछ दिन बाद होने लगी दहेज की डिमांड

जानकारी के मुताबिक, नेहा श्रीवास्तव की शादी दिल्ली के अजीत विहार कालोनी के रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव से छह फरवरी 2022 को हुई थी। नेहा के भाई शुभम ने बताया, उन्होंने अपनी बहन की शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में नेहा के ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि नेहा का पति प्रदीप अपनी सरकारी नौकरी को लेकर दंभ भरता और उससे मायके वालों से और पैसे मांगने की डिमांड करता था। पैसे न मांगने पर उसकी बहन को पीटा जाता था।

जान से मारने का किया प्रयास

शुभम ने बताया कि उसकी बहन नेता का पति काफी समय से उससे 10 लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उसने नेहा को और अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीते मार्च में ससुराल वालों ने मिलकर नेहा को इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया, जिसके बाद नेहा के घर वाले उसे अपने साथ मुरादाबाद ले लाए। शुभम ने बताया, पति प्रदीप श्रीवास्तव और उसकी बहनों ने नेहा का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article