लखनऊ

लखनऊ घूमने आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में की आत्महत्या

लखनऊ में एक होटल के कमरे में एक प्रेमी युगल की लाश फांसी के फंसे से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार को लखनऊ घूमने आए थे और रात में कमरा बुक किया था। दोनों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचना दी गई है।

Image

लखनऊ में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कल यानी रविवार 30 जून को लखनऊ घूमने आए थे। दोनों रविवार रात होटल पहुंचे थे और कमरा बुक किया।

सुबह होटलकर्मियों ने प्रेमी जोड़े का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। होटल स्टाफ ने बड़ी कोशिश की, लेकिन दरवाजा किसी ने नहीं खोला। अनहोनी के अंदेशे से आनन-फानन में होटल के मैनेजर ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।

शिकायत मिलने पर पुलिस होटल में पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। होटल के कमरे में प्रेमी युगल की लाशें फंदे से लटकती हुई मिलीं। मृतकों के पास मिले कागजात से पुलिस को उनके नाम और एड्रेस के संबंध में जानकारी मिली है।

मृतक प्रेमी युगल में लड़का 19 वर्षीय मुन्ना बहराइच का रहने वाला था, जबकि 19 साल की ही निकिता जौनपुर की निवासी थी। जानकारी के अनुसार यह दोनों रविवार को ही लखनऊ घूमने आए थे। यहां शहर के नाका इलाके में उन्होंने मिनी महल होटल में एक कमरा किराए पर लिया। इसी होटल में दोनों की लाश मिली।

पुलिस का मानना है कि दोनों ने रात में ही फांसी लगाई होगी। दोनों की मृत्यु के संबंध में उनके परिजनों को सूचित किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article