लखनऊ

UP: फिर दिखा CM योगी का बाल प्रेम; गोरखनाथ मंदिर में बच्चों से की ठिठोली, बांटी चॉकलेट

गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत से बच्चों से मुलाकात की। प्यार लुटाते हुए उनसे आत्मीय बातचीत कर चॉकलेट दिया। नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब आशीर्वाद दिया।

Image

बच्चों से बातचीत करते सीएम योगी

Gorakhpur: गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह एक आत्मीय नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान बच्चों से मिले। एक बार फिर योगी का बाल प्रेम दिखाई दिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और उन्हें प्यार से चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।

बच्चों से हुई मुलाकात

विजयदशमी शोभायात्रा की अगुवाई करने के बाद सीएम योगी गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर में ही रुके थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद वे मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले, जहां श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों को देखकर रुक गए।

बच्चों से पूछा नाम और पढ़ाई का हाल

मुख्यमंत्री ने एक-एक बच्चे को पास बुलाकर उनका नाम और क्लास पूछी। कुछ बच्चों से उन्होंने ठिठोली भी की, जिससे माहौल बेहद सहज और खुशनुमा बन गया। उन्होंने सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढ़िए।

चॉकलेट बांटकर जताया स्नेह

सीएम योगी ने मुलाकात के दौरान बच्चों को चॉकलेट भी दी। बच्चों के साथ उनका यह आत्मीय व्यवहार एक बार फिर लोगों के दिल को छू गया। योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकॉल से परे जाकर बाल प्रेम और सादगीपूर्ण स्वभाव कई बार सार्वजनिक रूप से नजर आ चुका है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!