लखनऊ

Ayodhya: CM योगी ने रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी, मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां रामलला के दर्शन व पूजन किए। इसके बाद उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का हाल जाना।

Image

राम मंदिर में सीएम योगी।

Photo : Times Now Digital

CM Yogi in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम योगी पहुंचे हनुमानगढ़ी

हनुमानगढ़ी के दर्शन के के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि सीएम योगी मार्च महीने में पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं।

CM Yogi in ayodhya

सीएम योगी।

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं, मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article