Best Places to Visit in Lucknow: सर्दी की छुट्टियों में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी के कुछ ऐसे ऐतहासिक स्थल हैं जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यूपी के कुछ छिपे हुए ऐतहासिक खजाने के बारे में। यूपी के वाराणसी के करीब में जिला है सोनभद्र। ये ऐसा क्षेत्र जहां महाभारत युग के चिह्न पाए जाते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध शिव द्वार और रेणुकेश्वर मंदिर भी यहीं पर है। प्रकृति-प्रेमियों के लिए अद्भुत फॉसिल पार्क के अलावा लखनिया दरी और मुक्खा जलप्रपात की सैर बहुत आनंद देती है। विजयगढ़ किला इस क्षेत्र के प्राचीन शासकों की शक्ति का प्रतीक है। इस क्षेत्र में कई ऐसी गुफाएं हैं जहां के चित्र बहुत प्राचीन हैं।
लखनऊ
इन छुट्टियों में देखें उत्तर प्रदेश के इन छिपे हुए इतिहास के खजानों को, अपने शायद ही सुने होंगे इनके नाम
- Authored by: Times Now Digital
- Updated Dec 22, 2022, 03:03 PM IST
Best Places to Visit in Lucknow: उत्तर प्रदेश कई ऐतहासिक स्थलों को समेटा हुआ है। यहां कई ऐसे इतिहास के खजाने हैं जिन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं। इन छिपे हुए पर्यटन स्थलों की कहानी इनकी विरासत की महत्ता को दर्शाती है। चाहे वो पारीछा हो या हस्तिनापुर। अगर आप नए साल पर कुछ ऐतहासिक जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये यूपी के इतिहास के खजाने आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
यूपी में घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
KEY HIGHLIGHTS
- यूपी के मेरठ में जिले में स्थित है महाभारत काल का हस्तिनापुर
- बुंदेलों और मराठों के युद्ध का साक्षी है बरुआ सागर
- झांसी के पास का पारीछा है पर्यटकों के बीच लोकप्रिय
