Best Places to Visit in Lucknow: क्रिसमस की छुट्टियां और फिर नए वर्ष के स्वागत के लिए आप लखनऊ भी आ सकते हैं। नवाबों के शहर के नाम से मशहूर लखनऊ अपनी संस्कृति और वास्तुकला के लिए फैमस है। राजधानी लखनऊ गोमती नदी के दोनों तरफ बसी हुई है। लखनऊ अपने में ऐतिहासिक धरोहरों को समेट हुए है। यहां पर्यटकों के लिए बहुत कुछ खास है। अगर न्यू ईयर या फिर क्रिसमस पर परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाना चाहते हैं तो लखनऊ में कई ऐसे पार्क है, जहां आप भरपूर आनंद ले सकते हैं।
लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा बेहद ही भव्य और खूबसूरत
लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा एक ऐतिहासिक धरोहर है, इसे भूल भुलैया कहते हैं। इमामबाड़े का निर्माण अवध के नवाब आसफ़उद्दौला ने 1784 ई. में शुरू कराया था। उस दौरान भीषण अकाल भी छाया था। इसे भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है। यह बेहद ही भव्य और खूबसूरत है। यह लखनऊ के सबसे मशहूर और खूबसूरत टूरिस्ट स्थलों में शामिल है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। इस इमारत का गुंबदनुमा हॉल करीब 50 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंच है। इमारत में बड़े-बड़े झरोखे बने हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। दीवारों के निर्माण में ऐसी टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है कि, यदि आप बेहद धीमे भी बोलें तो आवाज दूर तक सुनाई देगी। ऐतिहासिक इमारतों में शामिल इमामबाड़ा में चिकनी मिट्टी, गुड़, दाल, चीनी, राल आदि को मिलाकर इसके घोल से निर्माण किया गया।लखनऊ का छोटा इमामबाड़ा
छोटा इमामबाड़ा 1838 में नवाब मोहम्मद शाह अली ने बनावाया था। यह परिसर नवाब के मकबरे के रूप में मशहूर है। परिसर के बाहर चार मंजिला सतखंड बना है, यह एक अधूरा वॉचटावर या वेधशाला है।लखनऊ का रूमी गेट
लखनऊ के प्रवेश द्वार के रूप में फैमस रूमी गेट बेहतरीन कलाकारी का सुंदर नमूना है। रूमी गेट का निर्माण भी आशिफउद्दौला ने ही कराया था। 60 फीट ऊंचे इस दरवाजे से बड़ा इमामबाड़ा में एंट्री की जा सकता है। इसमें आने जाने के लिए तीन रास्ते बनाए गए हैं। इसकी खासियत यह है कि इसका निर्माण लकड़ी और लोहे के बिना हुआ है।
