Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और पैसे लूटे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सहकर्मी पर लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप
लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने सहकर्मी दिलीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें रेप, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग शामिल हैं। पीड़िता जो एक बुक डिपो में काम करती है, ने आरोप लगाया कि दिलीप ने पहले दोस्ती करने की कोशिश की और फिर अप्रैल में लंच के समय दुकान में आराम करते वक्त उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
होटल बुलाकर किया रेप
इसके बाद, दिलीप ने उस वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया और होटल में बुलाकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि दिलीप ने उसके साथ मारपीट भी की और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 40,000 रुपये की मांग की। यदि वह पैसे नहीं देती, तो उसे बदनाम करने की चेतावनी दी गई। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने कहा कि दिलीप के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
