लखनऊ

'अतीक को मार गिराया, न्याय दिलाया' बयान ने पूजा पाल को पार्टी से बाहर कराया; योगी की तारीफ पड़ी भारी

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकाला। सपा विधायक ने कल योगी आदित्यनाथ की खुलकर सराहना की थी, जिसके बाद सपा प्रमुख की ओर से यह कार्रवाई हुई।

Image

विधानसभा में बोलतीं विधायक पूजा पाल (तस्वीर साभार: ANI)

Photo : ANI

MLA Pooja Pal Expelled: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर चल रही चर्चा में सपा विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर सराहना की थी , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से ये कार्रवाई हुई है।

akhilesh expelled pooja pal.

अखिलेश ने चिट्ठी जारी कर सपा से निकाला

इसमें उन्होंने कहा कि जब वह न्याय की लड़ाई से थकने लगी थीं, तब सीएम योगी ने उन्हें न्याय दिलाया और अतीक अहमद को खत्म कर दिया। उनका यह बयान चर्चा में आ गया था, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने यह कार्रवाई की। सपा मुखिया की ओर से जारी की गई चिट्ठी में यह कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

वायरल हुआ था बयान

विधायक पूजा पाल ने बुधवार को विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा था कि "मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। पाल ने आगे कहा कि "मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया, मैं उनके इस जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।"

गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को पूजा के पति राजू पाल की अतीक के गुंडों ने हत्या कर दी थी। अतीक अहमद और उसका भाई खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ राजू पाल हत्या के मुख्य आरोपी थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article