लखनऊ

कपल के झगड़े में दिखा पत्नी का रौद्र रूप, गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, फिर खुद भी पिया तेजाब

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। जिससे उनका विवाद हाथापाई में बदल गया। जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया और बाद में तेजाब पी लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Image

Meta AI

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पति-पत्नी के झगड़े ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि गुस्साई पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद पत्नी ने खुद भी तेजाब पी लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

यह मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव है। बुधवार रात को घरेलू कलह में पति-पत्नी की आपस में कहासुनी हो गई। इस झगड़े ने इतना उग्र रूप ले लिया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान गुस्से में आई पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पत्नी ने भी घटना के कुछ देर बाद घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत भी खराब हो गई। परिजनों ने उसे भी गंभीर हालत में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

महिला ने ससुरालपक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसकी वजह से घर में कलह होने लगी। इस मामले में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article