लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 07 अक्टूबर 2023: CM Yogi आज से उत्तराखंड के दौरे पर, गांगेय डॉल्फिन को मिला प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 07:23 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 07 अक्टूबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 07 अक्टूबर 2023: CM Yogi आज से उत्तराखंड के दौरे पर, गांगेय डॉल्फिन को मिला प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 07 अक्टूबर 2023 LIVE : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचे। यहां वो तीन दिवसीय दौरे पर है। गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा दिया गया है। देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार दबंग प्रेमचंद यादव के घर आज बुलडोजर चला सकती है। वहीं, बहराइच जिले के कैसरगंज थाने से तीन तलाक का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचे। यहां वो तीन दिवसीय दौरे पर है। बता दें आज सीएम योगी नरेंद्रनगर में आयोजित 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के दौरे के दौरान गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए।
  • देवरिया नरसंहार मामले में यूपी सरकार दबंग प्रेमचंद यादव के घर आज बुलडोजर चला सकती हैं। बता दें इस पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को SDM-CO समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अफसरों को निलंबित कर दिया था।
  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को गोरखपुर, देवरिया और सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान देवरिया सामूहिक हत्याकांड और सुलतानपुर चिकित्सक हत्याकांड मामले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की।
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक फैसले में गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशासन को सलारपुर गांव में ग्रामीणों की जमीन के संबंध में राजस्व रिकॉर्ड से नोएडा का नाम हटाने और चार सप्ताह के भीतर नोएडा के स्थान पर इन ग्रामीणों का नाम डालने का निर्देश दिया है।
  • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस विभाग की पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बता दें यह बदलाव 67 हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को लेकर की गई है। हालांकि इससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी अलग-अलग पदों पर एक ही बार में आवेदन करना होगा।
  • 25 नवंबर से होने जा रही अयोध्या में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वहीं, 30 नवंबर को इसका समापन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के वास्ते एक प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की एक समिति गठित की जाए।
  • बहराइच जिले के कैसरगंज थाने से तीन तलाक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर में बेटी पैदा होने पर पीड़िता के पति ने उसे तीन तलाक देकर बच्ची सहित घर से बाहर निकाल दिया।
  • प्रयागराज में गंगा नहाने गए 5 किशोरों की डूबकर मौत हो गईं। गोताखोरों की मदद से 5 लड़कों के शव को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान