दिल्ली

दिल्ली में फिर रुलाएगी गर्मी! मई के बाद जून में भी राहत की उम्मीद नहीं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 3 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। वहीं कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी। आने वाले दिनों में फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मई के महीने में लोगों को प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 48- 49 डिग्री तक भी पहुंचा। मई में लोगों को दिन में सूरज ने सताया, तो वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। जून में यहां मौसम में हल्का बदलाव भी देखना को मिला। जून के शुरुआत के दो दिनों में हल्की बारिश से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। इस हफ्ते गर्मी अपने तीखे तेवर फिर से दिखाने वाली है। जिसके बाद 15 जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान कभी-कभी बूंदाबांदी या आंधी आने के आसार हैं।

आज आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी रहेगा। सोमवार को शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी के दौरान हवाओं की स्पीड 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कल भी यहां का तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। 4 जून को कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहने वाली है। वहीं शाम के समय हल्की बारिश और आंधी चल सकती है।

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 6 जून को आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं 7 जून को आंधिक बादल छाएं रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश और आंधी चलने के भी आसार हैं। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 8 जून को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 तक रहने की संभावना है।

रविवार को दिल्ली में 42.8 डिग्री दर्ज हुआ पारा

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। इसके अलावा नजफगढ़ में 44.5, नरेला का 45.1, पीतमपुरा का 44.7 डिग्री, पूसा का 44.1 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article