लखनऊ

आसमानी आग में उबल रहा उत्तर प्रदेश! झांसी में टूटा रिकॉर्ड, इस दिन बारिश की बूंदे देंगी राहत

आज का मौसम यूपी, 28 May 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। आज करीब 54 जिलों मे लू का अलर्ट जारी है। राज्य का झांसी जिले में सबसे अधिक 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक राज्य में 31 मई से मौसम में बदलाव होगा।

Image

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

Heat Wave Alert in UP: उत्तर प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। यहां के मौसम का हाल ऐसा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी से यहां हाहाकार मचा हुआ है। यूपी के लोगों को न ही दिन में गर्मी से चैन मिल रहा है और न ही रात में राहत मिल रही है। यहां का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में सोमवार को सबसे गर्म जिला झांसी रहा। यहां शाम तक ताजा अपडेट के अनुसार अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर प्रयागराज 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। उधर, आगरा का पारा 47.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

31 मई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही कुछ हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज प्रदेश के 54 इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में ऊष्ण रात्रि का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। ऐसा ही मौसम 30 मई को भी रह सकता है। 31 मई से यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी यूपी में 31 मई से अगले दो-तीन दिन तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

यूपी में आज गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, इटावा, औरैया, जालौन, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मेरठ, कासगंज और उसके आसपास के इलाकों में भी लू या भीषण लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गोंडा और बलरामपुर में ऊष्ण रात्रि होने के आसार हैं।

आगरा में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड

सोमवार को आगरा के पारे ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 47.8 डिग्री तापमान रहा। आगरा में इससे पहले 27 मई 1998 को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री तक पहुंचा था। इसके अलावा झांसी में भी सालों का रिकॉर्ड टूटा है। यहां 48.1 डिग्री तापमान रहा। झांसी में 132 साल पहले इतना पारा रिकॉर्ड किया गया था।

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)
झांसी48.1
आगरा47.8
कानपुर47.6
वाराणसी43.2
मेरठ43.7
बरेली43.8
फुरसतगंज44.4
हरदोई44.5
प्रयागराज44.6
अलीगढ़44.8
इटावा45
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई