लखनऊ

यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार, जुलाई में झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम यूपी, 2 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज से 5 जुलाई तक 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Image

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम यूपी: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यूपी में जून के महीने में कम बारिश दर्ज की गई। मॉनसून में जून जहां 10 दिन बारिश होनी चाहिए, वहां केवल 4 दिन ही बादल बरसे। कई जगहों पर जून का महीना बिन बारिश सूखा ही रह गया। वहीं कुछ जिलों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि जुलाई के महीने में यूपी में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए प्रदेश के 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अधिकतर इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने आज से 5 जुलाई तक श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंड़ा, बहराइच समेत पूर्वी यूपी के 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में आकाशी बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के श्रावस्ती, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, आगरा, बिजनौर, मुरादा रामपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र मं भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article