आज का मौसम कैसा रहेगा: दिल्ली में मॉनसून आने के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद बारिश नहीं हुई। आज भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती हैं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
सोमवार को उमस ने किया परेशान
दिल्ली मं सोमवार को सुबह से ही आसमान बादलों से लदा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप भी निकल आई। जिस कारण उमस और बढ़ गई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन दिल्ली का सबसे गर्म इलाका पालम और आया नगर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। इसके अलावा लोधी रोड और रिड में 26 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली और एनसीआर को पिछले दो दिनों में भारी बारिश से कुछ राहत मिली है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यहां बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। दिल्ली में 2 जुलाई से तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पूरे शहर में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
