लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में चढ़ते पारे से बेअसर सर्दी, प्रयागराज रहा सबसे गर्म शहर, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज का मौसम यूपी, 19 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। कल पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा। दिन के साथ-साथ रात का पारा भी चढ़ रहा है। यूपी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। कल से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। फिलहाल यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने कल पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है। कल यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह के समय दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं कुहासा या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

प्रयागराज में रहा सबसे अधिक तापमान

आईएमडी के अनुसार यूपी में पिछले 24 घंटो में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बस्ती में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। जिसके बाद धीरे-धीरे 2 डिग्री के करीब पारा चढ़ेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article