लखनऊ

IAS Transferred: यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले, विजय विश्वास बने लखनऊ के कमिश्नर, सुहास एल वाई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

वरिष्ठ आईएएस रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभार से अवमुक्‍त कर दिया गया है। वहीं सुहास एल वाई को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक युवा कल्‍याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Image

विजय विश्वास बने लखनऊ के कमिश्नर (फाइल फोटो: PTI)

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रोशन जैकब को हटाकर विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में एक साथ 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए।लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। अभी तक प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष बनाया गया है, जबकि संजय कुमार खत्री को प्रभारी मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कंचन वर्मा को राजस्व परिषद आयुक्‍त एवं सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, मोनिका रानी को उनकी जगह प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा भेजा गया है। इसके साथ ही, राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन और सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त बरेली से प्रयागराज का कम‍िश्‍नर बनाया गया है।

आईएएस क‍िंजल सिंह को परिवहन आयुक्‍त बनाया गया है। ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्‍य प्रशासन विभाग भेजा गया है। जबकि मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्‍याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है। बी. चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी क्‍लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी बनाया गया है। अनामिका सिंह को बरेली का कम‍िश्‍नर बनाया गया है। वहीं अपर्णा यू. को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्‍सा शिक्षा का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!