Lucknow Roads: उत्त प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर राहतभरी है। ग्रामीण इलाकों की 100 सड़कों का अब मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण होगा। इन सड़कों की मरम्मत में 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित सड़कें मोहनलालगंज, निगोहां, मलिहाबाद, सरोजनीनगर इलाके की हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जल्द निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़कों की मरम्मत होने के बाद करीब 10 लाख आबादी को फायदा होगा। आपको बता दें कि, लखनऊ जिले की ग्रामीण इलाके की सड़कों का हाल बेहाल है। सड़कें टूटकर पूरी तरह जर्जर हो गई हैं।
इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क की बदहाली से चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता है। सड़कों में बने गड्ढों की वजजह से राहगीर हादसों का शिकार भी हो रहे है। ज्यादातर सड़कों की मरम्मत दस वर्ष से नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की।
